राजनीति

बड़ी खबर : भाजपा सरकार में बेटियों की हत्या, हावी केंद्र पुलिस की नाकामी : बिष्ट 

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

आज आम आदमी पार्टी प्रदेश समन्वयक *जोत सिंह बिष्ट के* नेतृत्व में भूरा चौक धर्मपुर रोड में केंद्र सरकार की कानून व्यवस्था के खिलाफ पुतला फूंका गया ।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के *कंजावाला क्षेत्र* में 31 दिसंबर और 1 जनवरी की रात को कुछ वहशी दरिंदों ने जिस तरह से एक बेटी को अपनी गाड़ी के टायर पर फंसा करके 10 किलोमीटर से अधिक दूरी तक घसीट कर उसकी हत्या करके उसे सड़क पर छोड़ दिया वह अपने आप में एक जघन्य अपराध है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

उन्होने कहा दिल्ली पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों को धमकाने का काम कर रही है क्योंकि इस वीभत्स हत्याकांड का जनक भारतीय जनता पार्टी का नेता दिल्ली पुलिस दिल्ली के एलजी और केंद्र सरकार जिसके अधीन दिल्ली की कानून व्यवस्था के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी ने पुतला दहन कर प्रदर्शन किया ।

बीजेपी के राज में अफसरशाही हावी भाजपा के नेता व मंत्री सिर्फ और सिर्फ महिलाओं का शोषण कर उनका उत्पीड़न कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन अपराधियों को अपनी शरण में ले कर उन्हें बचाने का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

केंद्र की सरकार मूकदर्शक बनकर सिर्फ अपने लोगों को संरक्षण देकर अपराध मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का कुकर्म करती है महिलाओं का शोषण उनकी हत्या करना बीजेपी के नेताओं का कार्यशैली में शुमार हो चुका है एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाते हैं।

दूसरी तरफ आज बेटियों की हत्या सरेआम सड़कों पर हो रही है इसका जीता जागता सबूत दिल्ली की घटना बहन अंकिता भंडारी जिनको अभी तक न्याय नहीं मिला है आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार और राज्य सरकार से मांग करती है जो लोग हत्या में लिप्त सफेदपोश हैं।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

उन्हें जेल में डालने का काम करें सरकार कार्यक्रम में मुख्य रूप से आर पी रतूड़ी, उमा सिसोदिया, कमलेश रमन, विपिन खन्ना, सुधा पटवाल, डा शोएब अंसारी, अशोक सेमवाल, हरकिशन सिंह, सुशील सैनी, नासिर खान, सुदेश चौरसिया , सुमित, अर्शी, भजन सिंह, शैलेश तिवारी, राजीव तोमर, जगदीश कांडपाल, आदि मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top