उत्तराखंड

Nagar Nikaay Chunav : Bjp का बागियों पर बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

भाजपा ने बागी उम्मीदवारों पर की सख्त कार्रवाई, 6 साल के लिए निष्कासित

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त कार्यकर्ताओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अनुमति और जिला चुनाव प्रभारी कुलदीप कुमार से विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन

पार्टी ने साफ किया कि अधोलिखित कार्यकर्ता, जो भाजपा के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरकर संगठन की मूल भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं, उनकी प्राथमिक सदस्यता तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  क्लेमेंट टाउन से शिफ्ट होगा ग्राफिक एरा (Graphic Era)

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “पार्टी अनुशासन और संगठन के सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या पार्टी विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

यह भी पढ़ें 👉  80th Independence Day : डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण

इस कदम को आगामी चुनावों में पार्टी की एकजुटता बनाए रखने और अनुशासन सुनिश्चित करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

देखिए लिस्ट :- 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top