उत्तराखंड

Big breaking:- मेयर पद की रेस में कांग्रेस के नवीन जोशी, पेश की मजबूत दावेदारी

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने देहरादून मेयर पद के लिए पेश की अपनी दावेदारी

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने आज देहरादून मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। उन्होंने अपने समर्थकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी को अपना आवेदन सौंपा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह : CM धामी

नवीन जोशी, जो पिछले 35 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित रूप से कार्यरत हैं, उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री रह चुके हैं। वे चार बार प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री का दायित्व निभा चुके हैं और वर्तमान में उत्तराखंड वॉर रूम के चेयरमैन के रूप में पार्टी की सेवा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर और सहिया के स्वास्थ्य शिविरों में उमड़ी भीड़

जोशी ने अपनी दावेदारी के दौरान कहा कि वह जनता की सेवा और देहरादून के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। जोशी ने कहा कि अगर पार्टी उसके नाम पर विचार करती है तो वो सभी से विचार विमर्श कर देहरादून के उत्थान के लिए बेहतर रोड मैप तैयार करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अनूठी पहल : नौ वर्षों से निजी खर्च पर मेधावी छात्रों को करा रहे भारत दर्शन : कंडारी
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top