उत्तराखंड

ग्राफिक एरा के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2026

  • ग्राफिक एरा के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2026
देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह  को रिसर्च, डेवलपमेंट और इनोवेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इंडियन केमिकल सोसाइटी (आईसीएस) के प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2026 से नवाजा जा रहा है।
इंडियन केमिकल सोसाइटी देश में केमिकल साइंसेज, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री के विकास को नई दिशा देने वाली प्रतिष्ठित संस्थाओं में से एक है। डा. नरपिंदर सिंह ने रिसर्च, डेवलपमेंट और इनोवेशन के क्षेत्र में अपने दीर्घकालीन और उत्कृष्ट योगदान से केमिकल साइंसेज एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहचान बनाई है। उनके शोध एवं नवाचार आधारित कार्यों ने न केवल केमिकल साइंसेज में ज्ञान और तकनीकी विकास को समृद्ध किया, बल्कि केमिकल एवं संबद्ध उद्योगों और समाज के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। रिसर्च के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता, अकादमिक उत्कृष्टता और इनोवेशन के प्रति समर्पण ने उनके योगदान को विशिष्ट आयाम दिया है और उन्हें इस क्षेत्र की एक प्रतिष्ठित शख्सियत के रूप में स्थापित किया है। डा. नरपिंदर सिंह को इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जाना केमिकल साइंसेज एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, रिसर्च के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और इनोवेशन के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर मिली प्रतिष्ठित मान्यता को दर्शाता है।
इंडियन केमिकल सोसाइटी के 63वें एनुअल कन्वेंशन ऑफ केमिस्ट (एसीसी-2026) में डा. नरपिंदर सिंह को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जाएगा। 14 से 16 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाला यह सम्मेलन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी, देहरादून में होगा।
यह भी पढ़ें 👉  निर्यात संवर्धन के लिए एक स्थायी समिति का गठन किया जाए : मुख्य सचिव
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top