उत्तराखंड

रानीपोखरी पुलिस ने बिछड़ी महिला को परिवार से मिलाया

Advertisements
  • सूर्यधार में मिली मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

देहरादून। रानीपोखरी थाना पुलिस ने मानवीय पहल करते हुए सूर्यधार क्षेत्र में घूम रही मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को उसके परिजनों से मिलाकर परिवार की खुशियां लौटाईं।

पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त को सूर्यधार क्षेत्र में एक महिला पुलिस को अकेली घूमती मिली। महिला की स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मी उसे सुरक्षा की दृष्टि से थाना रानीपोखरी लेकर पहुंचे। यहां पुलिस टीम ने महिला से प्रेमपूर्वक बातचीत कर उसके बारे में जानकारी जुटाई। पूछताछ में महिला ने खुद को सौड़ा सरोली, थाना रायपुर क्षेत्र का निवासी बताया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में डॉक्टरों को गर्भनिरोधक इम्प्लांट का प्रशिक्षण

पुलिस टीम ने तत्काल महिला के परिजनों की तलाश शुरू की और जानकारी मिलने पर उन्हें सूचना दी। इसके बाद महिला के पिता थाना रानीपोखरी पहुंचे। आवश्यक पुष्टि के बाद पुलिस ने महिला को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी

महिला के परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सहयोग के लिए दून पुलिस का आभार जताया।

पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक दीपशिखा, महिला कांस्टेबल रीना पुंडीर और महिला कांस्टेबल रजनी बिष्ट शामिल रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : सीएम धामी और कैबिनेट मंत्री आर्या ने 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top