उत्तराखंड

स्कूली छात्राओं ने एसएसपी डोबाल की कलाई पर बांधी राखी

Advertisements
  • स्कूली छात्राओं ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांधकर की दीर्द्यायु की कामना
  • एसएसपी दून ने बच्चों को उपहार देकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए दिया अपना आशीर्वाद
  • महिला सुरक्षा के लिये एसएसपी दून द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए बोली स्कूली छात्राएं धन्यवाद पुलिस अंकल
यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में डॉक्टरों को गर्भनिरोधक इम्प्लांट का प्रशिक्षण

देहरादून। डीएवी इंटर कॉलेज में पढ़ रहे छात्राओं द्वारा एसएसपी देहरादून से शिष्टाचार भेंट की गई। इस दौरान छात्राओं ने एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल समेत अन्य अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधते हुए उनकी दीर्द्यायु की कामना की गयी।

भेंट के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा बालिकाओ से वार्ता कर उनकी पढाई तथा रूचियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें उपहार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये उन्हें अपना आशीर्वाद दिया, साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता के लिये उनसे सम्पर्क करने तथा उनकी सहायतार्थ जनपद पुलिस के हर कदम पर उनके साथ होने के प्रति उन्हें आश्वस्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी

भेंट के दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा महिला सुरक्षा के लिये एसएसपी दून द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए थैक्यूं पुलिस अंकल कहते हुए उनका आभार प्रकट किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्र की वास्तविक शक्ति नागरिकों के चरित्र व कर्तव्यनिष्ठा में : कोश्यारी
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top