रोजगार/नौकरी

ब्रेकिंग : पुलिस (police) भर्ती को लेकर नया अपडेट, पढ़ें पूरी खबर

इंफो उत्तराखंड/ देहरादून

पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले युवकों के लिए बड़ी खबर, जिसमें उत्तराखंड सरकार ने पुलिस कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया में पहली बार जिलावार कोटा को खत्म करके उसकी जगह अब कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम प्रदेश स्तर पर तैयार मेरे लिस्ट के आधार पर होगा।

उत्तराखंड पुलिस में 1521 कांस्टेबल के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। राज्य गठन के बाद पहली बार पुलिस कांस्टेबल की भर्ती उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्यरत है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

ऐसे में अविभाजित उत्तर प्रदेश से अब तक जिला स्तर पर निर्धारित सीटों की संख्या के आधार पर ही पुलिस में कांस्टेबल की भर्ती होती रही है। लेकिन मेरिट सूची जिला स्तर पर जारी होने से पुलिस में भर्ती होने का सपना साकार करना युवाओं के लिए अपेक्षाकृत आसान था।

प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार इस बार कांस्टेबल के लिए 2 लाख 50 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें से 1 लाख 50 हजार के करीब अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्यरत है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

और वहीं कुमाऊं में यह संख्या 90 हजार के करीब रही है। प्रदेश स्तर पर पर मेरिट के आधार पर परिणाम जारी करने की व्यवस्था से कांस्टेबल भर्ती के लिए प्रतिस्पर्धा इस बार पहले की तुलना में कड़ी होगी।

ऐसे में परिणाम जहां ऊधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार जिलों में रहकर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत दे सकते हैं, वहीं पहाड़ी जिलों के संसाधनविहीन क्षेत्रों के अधिकांश युवाओं को इस व्यवस्था का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्यरत है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

प्रदेश स्तर पर पुलिस कांस्टेबल की भर्ती की पहली बार मेरिट बनेगी। पूर्व में यह मेरिट लिस्ट जिलावार बनती थी। कांस्टेबल भर्ती सभी जिलों में पारदर्शी तरीके से कराई जा रही है- डॉ. नीलेश आनंद भरणे, डीआईजी, कुमाऊं

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top