उत्तराखंड

ब्रेकिंग : रुद्रप्रयाग के नव नियुक्त जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने 27वें जिलाधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार

रुद्रप्रयाग के नव नियुक्त जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने 27वें जिलाधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार

..झूठे इस्तीफे वाली खबर पर लगा विराम 

रिपोर्ट – भगवान सिंह/रूद्रप्रयाग

जनपद रूद्रप्रयाग के नियुक्त जिलाधिकारी डाॅ.सौरभ गहरवार ने जनपद के 27वें जिलाधिकारी के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया।इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जिलाधिकारी का जनपद आगमन पर स्वागत किया गया।

जिलाधिकारी डाॅ.सौरभ गहरवार ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सरल,सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना उनकी प्राथमिकता में है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड : सरकार की मजबूत पैरवी से सभी आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज, उम्रकैद की सजा बरकरार

उन्होंने कहा कि मानसून की दृष्टिगत संवेदनशील एवं भू-स्खलन क्षेत्रों में सड़क मार्ग बाधित होने पर सड़क मार्ग को आवाजाही हेतु तत्काल खुलवाने के लिए जेसीबी मशीन सहित कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का होगा अपना Dedicated Server : बंशीधर तिवारी

वही उन्होंने कहा कि जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही पलायन प्रभावित गांवों में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।

उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा जिसके लिए सभी अधिकारी पूरी गंभीरता से लें और उनका तत्काल निस्तारण करें, इसके लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए जाएंगे।साथ ही सरकार की हर महत्वकांक्षी योजना को आम जनता तक पहुंचाने के लिए धरातल पर पूरी मेहनत से काम करने का प्रयास किया जाएगा इसके लिए भी ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पैरावेट कार्यकर्ताओं के आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन का समर्थन

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार,अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी,उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल,वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार,प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय मंजू राजपूत,सहायक कोषाधिकारी प्रेमचंद्र पांडेय,लेखाकार मनोज मलेठा आदि मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top