हिल न्यूज़

बड़ी खबर : लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों (NHM Employees) ने जिला चिकित्सालय देहरादून में किया कार्य बहिष्कार 

Advertisements

अंकित भट्ट/ देहरादून 

एनएचएम कर्मचारियों ने जिला चिकित्सालय देहरादून में किया कार्य बहिष्कार का निर्णय।

दरअसल बिगत लंबे समय से एनएचएम कर्मचारी द्वारा अपनी मांगों को लेकर मिशन निदेशक तथा अपने उच्च अधकारियो से बात करने के बाबजूद सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ उनके हाथ नहीं लगा। जिससे परेशान होकर एनएचएम कर्मचारियों ने निर्णय लिया की वे अब अस्पताल में कार्य बहिष्कार करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

एनएचएम कर्मचारी लंबे समय से वेतन विसंगतियों, एचआर पॉलिसी का लाभ, टीएनएम कंपनी से भर्ती ना करवाकर डायरेक्ट एनएचएम से भर्ती करवाने, ईपीएफ जमा होने ना होने सहित कई मांगों को लेकर आज से कार्य बहिस्कार का ऐलान किया जिसका असर अस्पताल पर पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

अस्पताल में वार्ड से लेकर हेमोफिलिया और थैलेसीमिया के मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।कर्मचारियों ने कहा की अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानेगी तो हम अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने के लिए बाध्य हो जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

कार्य बहिष्कार करने वालो में रेखा नेगी, उपाध्यक्ष पुष्पा उप्रेती, जगमाया पंवार, मनीष तोमर, पुस्पलता भट्ट, शिरा बधानी, आरती शर्मा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी, अंकित भट्ट, संतोष बिष्ट, दयाल शामिल रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top