उत्तराखंड

डोईवाला : आग में झुलसने से वृद्ध महिला की मौत

  • बड़ी खबर : आग में झुलसने से वृद्ध महिला की मौत

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल है। नगर पालिका के वार्ड नंबर 5 आठूरवाला में ईना मीना डीका वाली गली में स्थित एक घर में भीषण आग लग गई।

जिसमें एक 62 वर्षीय महिला की जिंदा जलने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार संतराम उनियाल (94) के निवास पर शुक्रवार सुबह 11 भजे के करीब भीषण आग लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  लक्सर ब्रेकिंग :- पुलिस ने कब्र से निकाला नवजात बच्ची का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

आग की चपेट में आने से संतराम उनियाल की पत्नी 62 वर्षीय सरला उनियाल की मृत्यु हो गई। अग्निशामक दल द्वारा आग को काबू में लिया गया, परंतु तब तक आग में झुलसने से बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो चुकी थी। वहीं घर का सारा सामना भी जलकर राख में बदल चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : लक्सर में महिला व बच्चों को मारपीट कर घर से निकाला, छीना आसियाना, पीड़ित ने चिलचिलाती धूप में गुजारा पूरा दिन

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला घर पर अकेली थी और घर के दोनो की द्वार भीतर से बंद थे। जिस कारण अग्निशामक दल के कर्मचारियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  लक्सर :- भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन ने अपनी मांगों को लेकर कस्बे में निकाला जुलूस

कड़ी मशक्कत के बाद महिला को हिमालयन अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें चिकित्सकों द्वारा घोषित कर दिया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है।

‘इन्फो उत्तराखंड'(infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से जुड़ी तमाम खबरों को प्रकाशित कर प्रसारित किया जाता है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो ‘इन्फो उत्तराखंड’ के व्हाट्सएप व ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं:-

Contact Info

Name: Mr. Neeraj Pal
Address: I block – 291,  Nehru colony, Dehradun, uttarakhand
Phone No: +91-9368826960
Email:  [email protected]

© 2023, Info Uttarakhand
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860
To Top