उत्तराखंड

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट : 14 और 15 जुलाई को प्रदेश के समस्त स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित, देखें आदेश 

Advertisements

देहरादून।

उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट के चलते सभी जनपदों के निजी एवं सरकारी स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों में 14 व 15 जुलाई को अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही 16 जुलाई को रविवार की छुट्टी है, जबकि 17 तारीख को हरेला पर्व की छुट्टी घोषित की गई है। इस संबंध में आदेश भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

मौसम विभाग देहरादून द्वारा जारी भारी चेतावनी के चलते सभी जिलों में 14 व 15 जुलाई, को राज्य के समस्त विद्यालयों (निजी एवं सरकारी) एवं आँगनबाडी केन्द्रों में सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक अध्यापकों व कर्मचारियों सहित अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम

राज्य मे लगातार अतिवृष्टि के कारण विभिन्न प्रकार की आपदाएँ यथा भू-स्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरना, जल भराव, सड़क मार्ग बंद आदि घटनाएं सामने आ रही है।

किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुये सम्भावित आपदाओं के न्यूनीकरण एवं प्रबन्धन के दृष्टिकोण से 14 व 15 जुलाई को राज्य के समस्त विद्यालयों (निजी एवं सरकारी) एवं आँगनबाडी केन्द्रों में दो दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

14 एवं 15 जुलाई, 2023 को समस्त विद्यालयों (निजी एवं सरकारी) तथा आंगनबाडी केन्द्रों में (विद्यार्थियों, शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ हेतु) उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें।

पढ़ें आदेश :-

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top