देहरादून/इंफो उत्तराखंड
उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण हेतु उत्तराखण्ड लोक संस्कृति पर आधारित ‘हरेला’ पर्व मनाये जाने के सम्बन्ध में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने आदेश जारी किया है।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक के द्वारा आदेश अनुसार हरेला पर्व के शुभअवसर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विद्यालयी शिक्षा विभाग के समस्त विद्यालयों शासकीय/सहायता प्राप्त/पब्लिक स्कूल व कार्यालयों में 16 जुलाई को ‘हरेला’ पर्व मनाया जायेगा। इस अवसर पर प्रत्येक विद्यालय व कार्यालय में वृक्षारोपण किया जाना है।
मुख्य बिंदु :-
राज्य स्तर से विद्यालय स्तर तक सभी संस्थाओं में उपलब्ध भूमि व निकटवर्ती भूमि चिन्हित की जाय।
चिन्हित भूमि पर उद्यान व वन विभाग के मानकानुसार गड्ढे बनाये जाय।
प्रत्येक विद्यालय/कार्यालय में कम से कम 5-5 वृक्ष लगाये जांय, जिनमें बेल, अमरूद, जामुन, आंवला, संतरा, माल्टा, नींबू व सहजन के वृक्ष लगाये जा सकते हैं।
उक्त पौधे उद्यान/वन विभाग से समन्वय स्थापित करते हुये तत्काल प्राप्त कर लिये जांय ।
पौधों के संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु स्वामित्व निर्धारित करते हुये पौधों को संरक्षित किया जाय।
![Ad](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-KamalRawat.jpeg)
![](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/infouttarakhand-logo.png)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें