उत्तराखंड

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट : दून समेत कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी। आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद 

उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 13 सितंबर को अल्मोड़ा सहित स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा 12 सितंबर की सुबह 10:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तराखंड के चमोली, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों में 12 और 13 सितंबर को भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही गर्जन और आकाशीय बिजली के साथ तीव्र वर्षा का भी अनुमान है, जिससे अतिवृष्टि के चलते भूस्खलन, बाढ़, बोल्डर गिरने, जलभराव और सड़क मार्ग बंद होने जैसी आपदाएं हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग बेरोजगारों का धरना 58वें दिन भी जारी

इन संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, ऊधम सिंह नगर जिले में सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों को 13 सितंबर 2024 को एक दिन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग बेरोजगारों के धरने को उक्रांद का समर्थन

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आदेश का पालन न करने पर संबंधित अधिकारियों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top