उत्तराखंड

“पहाड़ी स्वाभिमान सेना” के संगठन विस्तार और गतिविधियां संचालित करने के लिए संचालन समिति का गठन

Advertisements

पहाड़ी स्वाभिमान सेना के संगठन विस्तार और गतिविधियां संचालित करने हेतु संचालन समिति का गठन…

पहाड़ी स्वाभिमान सेना ने अपने संगठन विस्तार और उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के हित में धरातल पर गतिविधियां संचालित करने हेतु संगठन का प्रादेशिक स्तर पर मूल ढाँचा तैयार कर लिया है। प्रयास किया गया है कि पदों के फेर में आपसी टकराव से बचने हेतु समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने का अनुभव रखने वाले लोगों को संरक्षक मण्डल में रखा गया है और सेना की गतिविधियां संचालित करने हेतु संचालन समिति का गठन भी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

संरक्षक मंडल में आशुतोष नेगी पत्रकार, अधिवक्ता और पर्यटन विशेषज्ञ के रूप में, सुरेन्द्र नेगी समाज सेवा और संगठन विकसित करने के क्षेत्र से, अनिल बलूनी आरटीआई एक्टिविस्ट के रूप में, त्रिलोक नेगी राज्यान्दोलनकारी व नियोजन क्षेत्र से, रेखा नेगी महिला अधिकार और सशक्तिकरण क्षेत्र से, आशीष बिष्ट “बाबा” राज्य आंदोलनकारी और योग विशेषज्ञ के रूप में, गुणानंद जखमोला जनसरोकारों की पत्रकारिता के क्षेत्र से शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

संचालन समिति में मोहित डिमरी, आशीष नेगी, पंकज उनियाल, पंकज पोखरियाल, रवि भट्ट, राजेश पयाल युवा नेता के रूप में और नितिन उपाध्याय आईटी एक्सपर्ट के रूप में शामिल हैं। ये सेना का प्रादेशिक स्तर पर संगठन का स्वरूप है और भविष्य में जिले, ब्लॉक और ग्रामपंचायत स्तर पर संगठन का विस्तार किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top