राजनीति

राजनीति : मसूरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी के समर्थन में चुनावी सभा का किया आयोजन

  • पूर्व सैनिकों की सभा को सम्बोधित करते मसूरी से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी।

देहरादून/इन्फो उत्तराखंड

पूर्व सैनिक संगठन पीबीओआर की बिलासपुर कांडली शाखा द्वारा मसूरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी के समर्थन में चुनावी सभा का आयोजन किया।

देहरादून के विलासपुर कांडली गाँव पहुँचे भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा की सरकार सैनिकों की हितेषी है और प्रदेश में सैनिकों पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की चिंता करना भी हमारी सरकार का प्रथम ध्येय है।

यह भी पढ़ें 👉  अनूठी पहल : नौ वर्षों से निजी खर्च पर मेधावी छात्रों को करा रहे भारत दर्शन : कंडारी

मेरे सैनिक कल्याण मंत्री बनने के बाद से विभाग स्तर से पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों क़ो लाभ पहुंचाने के लिए कई फैसले लिए गये हैं। चाहे शहीद सैनिकों के परिजनों क़ो नौकरी का प्रश्न हो या, पूर्व सैनिकों के बच्चों क़ो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने हेतु सहयोग की बात हो अथवा पूर्व सैनिकों को गृह कर में छूट की बात हो, हमने वीर नारियों के हितों की रक्षा के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह : CM धामी

पीवीआरओ के सदस्यों द्वारा पूर्व सैनिक एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कार्यशैली तथा जनता के कामों के प्रति उनके दृढ़ निश्चय से प्रभावित होकर गणेश जोशी को आगामी चुनाव में पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  अनूठी पहल : नौ वर्षों से निजी खर्च पर मेधावी छात्रों को करा रहे भारत दर्शन : कंडारी

इसके अलावा नयागाँव, जैंतनवाला तथा हरियावाला खुर्द मैं भी भाजपा के मसूरी प्रत्याशी गणेश जोशी के समर्थन में चुनावी सभाओं का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पीबीओआर पूर्व सैनिक संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, विधानसभा संयोजक विष्णु गुप्ता, ग्राम प्रधान लव कुमार तमांग, संध्या थापा, सविता गुरुंग, नैन सिंह पंवार, तेज बहादूर खत्री आदि उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top