उत्तराखंड

अच्छी खबर : उत्तराखंड का पहला ओटीटी प्लेटफॉर्म “अम्बे सिने” ऐप को किया लांच (OTT platform app) : महाराज 

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति, धर्मस्व भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने लोक भाषाओं गढ़वाली व कुमाऊनी को समर्पित उत्तराखंड के पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म “अम्बे सिने” को लॉच किया।

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति, धर्मस्व भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को रिंग रोड स्थित एक होटल में अम्बे सिने हाऊस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोक संस्कृति के संरक्षण हेतु लोक भाषाओं गढ़वाली, कुमांऊनी को समर्पित उत्तराखंड के पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म ऐप “अम्बे सिने” को लॉच किया।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि विगत कुछ वर्षों में कई ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खासी सफलता हासिल की है।

इस दिशा में उत्तराखंड का पहला ओटीटी प्लेटफॉर्म शुरू होना एक प्रगतिशील कदम है। उत्तराखंड में भी सरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए शीघ्र ही एक पॉलिसी बनाने जा रही है। इसके लिए लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

महाराज ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अभी जो फिल्में या वेव सीरीज बनती हैं उनके लिए हमारे यहाँ सब्सिडी का प्राविधान नहीं है। बहुत सी फिल्में अभी क्योंकि सिनेमा हॉल में रिलीज न होकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज होती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

लोक संस्कृति के संरक्षण हेतु ओटीटी प्लेटफॉर्म एक बड़ा प्लेटफार्म है इसलिए प्रदेश सरकार इसके लिए एक पॉलिसी बनाने जा रही है।

इस अवसर पर उद्योगपति व एमडी अम्बे ग्रुप हर्षपाल चौधरी, चेयरमैन अम्बे ग्रुप बीना चौधरी, लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी, पूर्व राज्यमंत्री घनानंद, राकेश गौड़, अनुज जोशी, मीना राणा एवं चारू तिवारी आदि थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top