उत्तराखंड

उत्तराखंड कांग्रेस से बड़ी खबर, पार्टी आलाकमान ने वरिष्ठ नेता अमरजीत सिंह और गौतम नौटियाल को दी बड़ी जिम्मेदारी.. 

देहरादून

उत्तराखंड कांग्रेस से दूसरी बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रीतम सिंह को छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी देने के बाद अब पार्टी आलाकमान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरजीत सिंह और गौतम नौटियाल को राष्ट्रीय सोशल मीडिया विभाग में राष्ट्रीय समन्वयक की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

आपकों बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरजीत ने कहा कि राष्ट्रीय सोशल मीडिया विभाग में राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में जिम्मेदारी मिलने पर राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, राष्ट्रीय सोशल मीडिया अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत, रुचिरा चतुर्वेदी, वैभव वालिया एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित सभी शीर्ष नेताओं का हार्दिक आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

उन्होंने कहा कि आप सभी ने मुझ पर जो विश्वास जताते हुए राष्ट्रीय स्तर पर जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए मैं उत्तराखंड कांग्रेस का मान बढ़ाने का कार्य करूंगा और एकजुटता के साथ कांग्रेस को मजबूत करने में अपना पूर्ण योगदान दूंगा।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा :-

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफार्म विभाग में नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त होने पर Amarjeet Singh और Gautam Nautiyal को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि आप दोनों अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य :-

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफार्म विभाग में नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त होने पर अमरजीत सिंह एवं गौतम नौटियाल को बधाई व शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि आप दोनों अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top