उत्तराखंड

सड़क सुरक्षा पर पौड़ी पुलिस का शिकंजा, 11 वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई

Advertisements

सड़क सुरक्षा पर पौड़ी पुलिस का शिकंजा, 11 वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई

पौड़ी। सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पौड़ी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती दिखाई। 12 नवंबर 2024 को चलाए गए अभियान में 11 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान, ओवरलोडिंग के मामलों में कुल 8 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। इनमें से कोतवाली कोटद्वार में 2, लैन्सडाउन में 1, यातायात कोटद्वार में 3 और कोतवाली श्रीनगर में 2 चालकों के चालान किए गए। वहीं, शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में 3 चालकों (कोतवाली पौड़ी में 2 और कोटद्वार में 1) के वाहन सीज कर उनके डीएल निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार सभी थाना और यातायात प्रभारियों को सड़कों पर सघन चेकिंग अभियान जारी रखने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पौड़ी पुलिस का यह अभियान यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top