उत्तराखंड

उत्तराखंड : शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई पीसीएस–प्री की परीक्षा (PCS-Pre exam)

*डोईवाला : शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई पीसीएस–प्री की परीक्षा*

डोईवाला (प्रियांशु सक्सेना)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ प्रवर अधिनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा–2024 का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। रविवार को नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिसमें पंजीकृत 312 परीक्षार्थियों में से प्रथम सत्र में 152 और द्वितीय सत्र में 148 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन, एमएस बिष्ट को सौंपा ज्ञापन

परीक्षा से पूर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट गिरिराज ने परीक्षा केंद्र का मौका मुआयना किया। परीक्षार्थियों की वीडियो ग्राफी की गई, जिसके बाद उनके प्रवेश पत्र और आईडी को जांच कर उन्हें प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दो सत्रों में प्रथम सत्र सुबह 10 बजे से 12:00 बजे और दूसरा सत्र दुपहर 2 बजे से शाम 4:00 के मध्य तक आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा ने बताया कि 312 पंजीकृत परीक्षार्थी थे जिनमें से केवल 50% ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे। परीक्षा को संपन्न कराने में आयोग के पर्यवेक्षक राजीव क्षेत्री, परीक्षा प्रभारी भुवनेश वर्मा, ओमप्रकाश काला, अश्वनी गुप्ता, आलोक जोशी, राधा गुप्ता, रत्नेश कुमार, अंशिका शर्मा, पंकज सेमवाल, सुनीता बलोदी, सीमा रावत, आशुतोष डबराल, मयंक शर्मा, उदय सिंह पाल आदि का योगदान रहा।

यह भी पढ़ें 👉  बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दून अस्पताल में कांग्रेस का हल्लाबोल

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top