उत्तराखंड

लक्सर ब्रेकिंग :- पुलिस ने कब्र से निकाला नवजात बच्ची का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Advertisements

लक्सर -पुलिस ने कब्र से निकाला नवजात बच्ची का शव, फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

जोनी चौधरी लक्सर प्रभारी
9548216591

लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुल्तानपुर चौकी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच माह पहले नवजात बच्ची की मौत के मामले में नवजात बच्ची का शव कब्र से बाहर निकाला। सुल्तानपुर निवासी नवजात बच्ची की माँ ने अपने पति पर अपनी ही नवजात बच्ची की हत्या का आरोप लगाते हुए इसकी तहरीर पुलिस को दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम

आपको बता दें की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर के निवासी कुर्बान उर्फ पाल्लू की पुत्री सोनिया की शादी एक साल पहले राशिद पुत्र कयूम निवासी नगीना धामपुर उत्तर प्रदेश से हुई थी। इनके यहां एक बच्ची ने जन्म लिया था जिसकी तीन दिन के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम बच्ची की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

नवजात बच्ची को सुलतानपुर आदमपुर के बड़े कब्रिस्तान मे दफना कर अंतिम संस्कार कर दिया था। वही पति राशिद का कहना है था कि बच्ची की अचानक तबीयत खराब होने से उसकी मौत हुई है। घटना के पांच महीने बाद पत्नी सोनिया ने अपने पति राशिद पर बच्ची की हत्या का आरोप लगातें हुए कहा कि पति राशिद ने बच्ची का गला दबाकर उसकी हत्या की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

इसके बाद कोर्ट के माध्यम से की गई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए नवजात बच्ची के शव को तहसीलदार लक्सर और पुलिस बल की मौजूदगी में पांच माह बाद बच्ची का शव कब्र से निकाला गया है। जिसके बाद पुलिस ने नवजात बच्ची के शव को सील करके जांच के लिए फोरेंसिंक लैब भेज दिया गया है जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top