उत्तराखंड

उत्तराखंड DGP ने दिवंगत ASI कान्ता थापा के परिवार को सौंपा 1 करोड़ का बीमा चेक

उत्तराखंड पुलिस: दिवंगत ASI कान्ता थापा के बच्चों को मिला ₹1 करोड़ का बीमा चेक

देहरादून। दिवंगत अपर उपनिरीक्षक (ASI) कान्ता थापा के परिवार को पुलिस सैलरी पैकज योजना के तहत दुर्घटना बीमा की राशि ₹1 करोड़ प्रदान की गई। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित समारोह में यह राशि स्वर्गीय कान्ता थापा के बच्चों, करिष्का मोहन थापा और परिचय थापा, को सौंपी।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

कर्तव्य निर्वहन के दौरान हुआ था निधन

गौरतलब है कि ASI कान्ता थापा का 20 जुलाई 2024 को कांवड़ मेला ड्यूटी के दौरान हरिद्वार बाईपास रोड, देहरादून में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। वह उत्तरकाशी में तैनात थीं।

DGP ने जताई संवेदना, आश्रितों को दिया सहयोग का आश्वासन
समारोह के दौरान DGP दीपम सेठ ने दिवंगत ASI के परिवार से मुलाकात कर उनकी शिक्षा, आवास, और अन्य आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों की शिक्षा और भविष्य को लेकर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। साथ ही, डीजीपी ने उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक को पारिवारिक पेंशन और अन्य वित्तीय मामलों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

PNB का सहयोग

इस मौके पर पंजाब नेशनल बैंक के जनरल मैनेजर सच्चिदानंद दुबे और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। PNB ने पुलिस सैलरी पैकज योजना के तहत यह बीमा राशि प्रदान की। डीजीपी ने बैंक का आभार व्यक्त करते हुए इस योजना को पुलिस कर्मियों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

डीजीपी ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस न केवल अपने कर्मियों के प्रति, बल्कि उनके परिवारों के कल्याण और सुरक्षा के लिए भी पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने इसे पुलिस विभाग का नैतिक दायित्व बताया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top