उत्तराखंड

पहाड़ों की हकीकत : यहां गर्भवती महिला ने हेलीकॉप्टर के इंतजार में खेत में मृतक बच्चे को दिया जन्म, सरकार की इस नाकामी पर उठे गंभीर सवाल

नीरज पाल 

उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से पहाड़ों की हकीकत बयां करने वाली दुखद खबर सामने आ रही है, जहां यह खबर ऐसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले प्रदेश से है, जिसके गठन के 21 साल पूर्ण हो चुके है, जहां एक गर्ववती महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद कुछ ग्रामीणों ने उसे खेत तक पहुंचाया, जहां हेलीकाॅटर के इंतजार में महिला ने पहले ही मृतक बच्चे को जन्म दे दिया।

हालांकि बाद में हेलीकाॅटर से महिला को अस्पताल तक पहुंचाया गया। यहीं से पता चलता है, कि 21 वीं सदी के चकाचौंध वाले युग में पहाड़ों की हकीकत बयां करने के लिए पर्याप्त है।

यह मामला पिथौरागढ़ के मुनस्यारी ब्लाॅक के पातों गांव की लक्ष्मी देवी (25) पत्नी श्याम दरियाल को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक हरीश धामी से हेलीकाॅप्टर की मांग की, जिस पर हरीश धामी ने तत्काल प्रशासन से वार्ता कर हेलीकाॅप्टर की व्यवस्था की, वहीं हेलीकाॅप्टर ने मेडिकल टीम के साथ पातों से उड़ान भरी।

हालांकि बताया जा रहा है, कि हेलीकाॅप्टर के पहुंचने से पहले ही महिला ने खेत में बच्चे को जन्म दे दिया। वहीं आशा वर्कर खीला देवी के मुताबिक बच्चा गर्भ में ही उल्टा फंस गया था। जिसे बमुश्किल से निकाला गया, लेकिन हेलीकाॅप्टर मेडिकल टीम समय से नहीं पहुंच पाई।

वहीं हेलीकाॅप्टर से पहुंची मेडिकल टीम ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद प्रसव पीड़िता महिला की हालत खराब होने पर उसे हेलीकाॅप्टर से पिथौरागढ़ लाया गया, जहां पर उसका इलाज किया गया।

बताते चलें कि उत्तराखंड की धामी सरकार में शिक्षा और स्वास्थ्य और लोक निर्माण जैसे अहम महकमों का नेतृत्व तेजतर्रार एवं अनुभवी कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज कर रहे है। ऐसे में उनके पास अहम महकमों की दयनीय स्थिति को सुधारने की न सिर्फ कड़ी चुनौती भी है। बल्कि एक नया सुनहरा अवसर भी है।

अब देखना यह होगा कि इस तरह के ज्वलंत प्रकरणों का मंत्री धन सिंह रावत व कैबिनेट सतपाल महाराज कब तक संज्ञान लेते है और इन महकमों को सुधारने केे लिए वे क्या-क्या कदम उठाते है ये देखना होगा।

ऐसे ज्वलंत प्रकरणों के मामलों को उठाने के लिए हमारे व्हाट्सएप नंबर 9368826960 पर व्हाट्सएप करें या Mail id-  infouttarakhand7@gmail.com, पर सेंड करें।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top