उत्तराखंड

आध्यात्म : संसार की सबसे ऊँची मूर्ति रामानुजाचार्य की आरती पर पहुंचे प्रधानमंत्री

न्यूज डेस्क –

प्रधानमंत्री मोदी 11-12वीं सदी के संत एवं समाज सुधारक रामानुजाचार्य की भव्य मूर्ति का अनावरण करने हैदराबाद (भाग्यनगर) पहुँच चुके हैं। अनुष्ठान की परम्परागत धार्मिक शुरूआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री रामानुजाचार्य की मूर्ति की आरती में शामिल हो चुके हैं।

वेदों के पवित्र सूक्तों के दिव्य उच्चारण के बीच अनावरण की प्रक्रिया चल रही है। यह संसार की ऐसी सबसे ऊँची मूर्ति है जो बैठी हुई मुद्रा में है। इसकी ऊँचाई 216 फ़ीट बतायी जा रही है। भव्य और दिव्य मंदिर के अहाते में रामानुजाचार्य की स्वर्णिम मूर्ति जगमगा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन

यह मूर्ति सोना, चाँदी, ताँबा, पीतल और जस्ता जैसी पाँच धातुओं को मिलाकर बनायी गई है। रामानुजाचार्य विशिष्ट अद्वैत विचारधारा के समर्थक थे। रामानुजाचार्य भगवान विष्णु के भक्त थे। रामानुजाचार्य ने संसार को समता का पाठ पढ़ाया। इनका जन्म 25 अप्रैल 1017 के दिन हुआ था और 1137 में इन्होंने स्वर्गारोहण किया।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के अपमान से भाजपा का दलित विरोधी चेहरा बेनकाब : डॉ. प्रतिमा

इस समय सायं 7.00 बजने वाला है। मंदिर प्रतिष्ठान के सर्वोच्च धर्माधिकारी इस समय मंच पर खड़े होकर श्रीराम की महिमा का बखान करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी की प्रशंसा कर रहे हैं। मोदी मंच के पीछे बैठे हैं । 13 फरवरी के दिन महामहिम राष्ट्रपति रामानुजाचार्य जी की 56 फीट सोने की प्रतिमा का अनावरण करेंगे जोकि मंदिर के गर्भगृह में विराजमान है।

यह भी पढ़ें 👉  क्लेमेंट टाउन से शिफ्ट होगा ग्राफिक एरा (Graphic Era)
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top