हिल न्यूज़

Laksar News : प्रधान संगठन ने किया डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal Nishank) का स्वागत, कही ये जरूरी बात..

Advertisements

लक्सर में प्रधान संगठन ने किया डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal Nishank) का स्वागत, कही ये बात..

जोनी चौधरी लक्सर।
9548216591

लक्सर के जैतपुर गांव में प्रधान संगठन लक्सर की ओर से कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

डा. निशंक ने कहा कि ग्राम पंचायत राज्य में गांव की छोटे सरकार होते हैं। इसलिए उनकी जिम्मेदारी है कि वह ग्रामीणों की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल कराएं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के प्रत्येक व्यक्ति के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में भी सभी को बिजली पानी के कनेक्शन मुफ्त मिल रहे हैं तो वही जनता को उज्जवला गैस योजना के तहत साल में तीन फ्री गैस सिलेंडर मिल रहे हैं। वही बेघर लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक अदा तो छत भी उपलब्ध कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों के पास विकास के लिए सीधा पैसा पहुंचता है। इसलिए प्रधानों को चाहिए कि वह प्रधान बनने के बाद गांव स्तर की राजनीति में ने पड़कर गांव के विकास के बारे में सोचें। कहा कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को 5 लाख का इलाज मुफ्त मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

वहीं वृद्धा पेंशन भी बुढ़ापे की लाठी का सहारा बनी हुई है। कहां की वह हरिद्वार को प्रदेश के सभी जिलों में मॉडल सिटी बनाकर रहेंगे। इस मौके पर हरिद्वार जिला अध्यक्ष संदीप गोयल व रुड़की जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा प्रत्येक व्यक्ति के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है तथा उनका लाभ भी आमजन को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

नगर पालिका के चेयरमैन अमरीश गर्ग ने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की तर्ज पर कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर ग्राम प्रधानों द्वारा मुख्य अतिथि बनने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम में प्रधान संगठन ब्लॉक लक्सर के अध्यक्ष अनुज अग्रवाल व महामंत्री अर्जुन सैनी मोजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top