राजनीति

प्रियंका ने ध्वस्त किए भाजपा के हवाई किले : राजीव महर्षि

प्रियंका ने ध्वस्त किए भाजपा के हवाई किले : राजीव महर्षि

देहरादून

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ मीडिया को-ऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने दावा किया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की रामनगर और रुड़की ने हुई दो सफल रैलियों के बाद भाजपा के हवाई किले ध्वस्त हो गए हैं।

महर्षि ने कहा कि दोनों रैलियां उम्मीद से अधिक सफल रही और तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जिस तरह लोग उमड़े, उससे भाजपा खेमे में निश्चित रूप से हड़कंप मच गया है। प्रियंका गांधी ने जिस तरह से प्रदेश के मुद्दों को एड्रेस किया, और रैलियों में आए लोगों ने जो रिस्पॉन्स दिया, उससे चुनाव का नतीजा भी निर्धारित हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने किया टीएचडीसी टनल का निरीक्षण

महर्षि ने कहा कि प्रियंका ने महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, अंकिता हत्याकांड जैसे मुद्दे उठा कर भाजपा को निरुत्तर किया है। साथ ही देवभूमि की आस्था, मर्यादा और श्रद्धा को लेकर उन्होंने भाजपा के बड़े वाले स्टार प्रचारकों को जो आईना दिखाया, उसके बाद उनके पास बगलें झांकने के अलावा कोई चारा नहीं रह गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Landslide : टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी

प्रियंका ने जो भी संवाद प्रदेश की जनता से किया, उससे प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की विजय निश्चित हो गई है और भाजपा के रेत के महल आंधी में उड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि आज तक भाजपा के स्टार प्रचारक झूठ का महल बना कर वोटों की फसल काटते आ रहे थे लेकिन आज की रैलियों से तय हो गया है कि लोग अब भाजपा के कुशासन को बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Landslide: टनल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम

महर्षि ने कहा कि रुड़की और रामनगर की सफल रैलियों के बाद कांग्रेसजनों का मनोबल बहुत ऊंचा हो गया है और चुनाव अभियान के बचे दिनों में घर घर तक कांग्रेस के न्याय पत्र को पहुंचाने में पार्टी कार्यकर्ता जुट गए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा आज तक झूठ के बल पर लोगों को भ्रमित करते हुए ठगती आई है लेकिन अब लोग जागरूक हो गए हैं और इस बार भाजपा सरकार की विदाई निश्चित हो गई है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top