स्वास्थ्य

ब्रेकिंग : निर्माणाधीन व स्वीकृति पेयजल योजनाओं (drinking water schemes) का कार्य किया जाएं शीघ्र पूर्ण। अधिकारियों को दिए ये स्पष्ट निर्देश : धन सिंह 

10 हजार लोगों की प्यास बुझायेगी छह पेयजल योजनाएं

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह ने कहा शीघ्र पूर्ण करें योजनाएं

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन व स्वीकृत पेयजल योजनाओं का कार्य शीघ्र पूरा कर दिया जायेगा। इसके लिये जल संस्थान एवं पेयजल निगम के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिये गये हैं।

बिडोली गाड पाबौं पम्पिंग योजना, एनआईटी सुमाड़ी पेयजल योजना, कण्डारस्यूं पम्पिंग योजना, हस्यूडी-भीड़ा-गंगाऊ पम्पिंग योजना, कैन्यूर-थलीसैंण पेयजल योजना एवं थलीसैंण, पाबौं व खिर्सू विकासखण्ड के अंतर्गत जल जीवन मिशन योजना के पूर्ण हो जाने से क्षेत्र के 150 से अधिक गांवों के 10 हजार लोग लभान्वित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज सचिवालय स्थित डीएमएमसी सभागार में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन एवं स्वीकृत आधा दर्जन पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, जिसमें जल संस्थान एवं पेयजल निमग के अधिकारी उपस्थित रहे।

डॉ0 रावत ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल संबंधी समस्याओं को शीघ्र दूर कर दिया जायेगा, इसके लिये क्षेत्र में विभिन्न पेयजल योजनाएं संचालित की जा रही हैं। डॉ0 रावत ने बताया कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के लिये छह बड़ी पेयजल योजनाएं स्वीकृत की गई है, जिनका निर्माण कार्य पूरा हो जाने से पेयजल संकट समाप्त हो जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

उन्होंने कहा कि बिडोली गाड पाबौं पम्पिंग पेयजल योजना, एनआईटी सुमाड़ी पम्पिंग योजना, हस्यूड़ी-भीड़ा-गंगाऊ पेयजल योजना को शीघ्र शुरू करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये गये हैं। इसके अलावा अधिकारियों को कण्डारस्यूं पम्पिंग योजना के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने को कहा गया।

बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉ0 रावत ने थलीसैंण, पाबौं एवं खिर्सू विकासखण्ड के अंतर्गत संचालित जल जीवन मिशन की प्रगति आख्या भी अधिकारियों से तलब की। उन्होंने योजना से अच्छादित गांवों में शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कर लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने को कहा।

डॉ0 रावत ने विभागीय अधिकारियों को योजना के तहत अधिक से अधिक गांवों को जोड़ने के निर्देश भी दिये ताकि प्रत्येक परिवार को पेयजल उपलब्ध हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

उन्होंने कहा कि इन आधा दर्जन पेयजल योजनाओं के पूरे होने से क्षेत्र के 150 से अधिक गांवों के दस हजार लोग लाभान्वित होंगे, जिससे क्षेत्र में पेयजल समस्या से लोगों को छूटकार मिल सकेगा।

बैठक में अपर सचिव पेयजल मेहरबान सिंह बिष्ट, संयुक्त सचिव सुनील सिंह, मुख्य महाप्रबंधक जल संस्थान नीलिमा गर्ग, मुख्य अभियंता पेयजल निगम के.के. रस्तोगी, मुख्य अभियंता स्वजल बी.के. पाण्डे, अधीक्षण अभियंता पौड़ी प्रवीन सैनी, सहायक अभियंता अजय कुमार गुरूंग सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top