उत्तराखंड

उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में, चयन बोर्ड जल्द देगा परिणाम

उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारीयों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी, जल्द जारी होगी फाइनल लिस्ट

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी आई है। नर्सिंग महासंघ की टीम ने आज चिकित्सा चयन बोर्ड के उच्च अधिकारियों से मुलाकात की और नर्सिंग अधिकारियों के 1455 पदों पर सफल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इसके साथ ही पिथौरागढ़ और हरिद्वार मेडिकल कॉलेजों में 480 नए पदों की स्वीकृति के लिए भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत और चिकित्सा चयन बोर्ड के अधिकारियों का आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

महासंघ ने सरकार से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाएं, ताकि नर्सिंग अधिकारियों की कमी को पूरा किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

चिकित्सा चयन बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर थपलियाल ने आश्वासन दिया है, कि नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया प्रगति पर है और जल्द ही परिणाम जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

इस वार्ता में नर्सिंग महासंघ के अध्यक्ष हर्ष व्यास, उपाध्यक्ष मनीष चौहान, प्रवक्ता प्रीती मेहता, मीडिया प्रभारी विनोद उनियाल सहित अन्य सदस्य प्रेमलता, शालू, हरीश, मोनिका, श्वेता, निधी, मधु लोकेन्द्र, यशपाल, दिनेश, सुभाष, जोहब, और शत्रुधवान मौजूद थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top