Ad Ad
उत्तराखंड

दुःखद : उत्तराखंड का लाल Tikam Singh Negi देश की सेवा के लिए शहीद, शोक की लहर..

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड से बड़ी दुःखद खबर सामने आई है, जहां चीन सीमा पर देश की रक्षा करते हुए उत्तराखंड का एक और लाल शहीद हो गया। वहीं देहरादून के रहने वाले टीकम सिंह नेगी पूर्वी लद्दाख के नॉर्दन सब सेक्टर में तैनात थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टीकम सिंह नेगी का परिवार देहरादून जिले के रजावाला सहसपुर में रहता है। शहीद टीकम सिंह नेगी आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात थे। इन दिनों उनकी पोस्टिग पूर्वी लद्दाख के नॉर्दन सब सेक्टर में थी। इस समय वो भारत-चीन सीमा चलाए जा रहे एक विशेष मिशन पर तैनात थे, लेकिन आज उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO : सीईओ

आईटीबीपी के अधिकारियों ने परिजनों को फोन पर टीकम सिंह नेगी के शहीद होने की जानकारी दी।

विकासनगर एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि इस घटना के बारे में उनके पिता आरएस नेगी को जानकारी दे दी गई है। शहीद टीकम सिंह नेगी के पिता आरएस नेगी भी सेना से सेवानिवृत्त हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

शहीद टीकम सिंह नेगी वर्तमान समय में देहरादून जिले की सहसपुर तहसील क्षेत्र के राजावाला में रहते हैं। बेटे की शहादत की खबर मिलने ही पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। सभी की आंखें नम हैं, हर कोई अपने लाल को याद कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को एसजीआरआर सहसपुर में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top