उत्तराखंड

बड़ी खबर : हरकी पैड़ी पर गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी बनाए जाने की मांग को लेकर हरिद्वार पहुंचे सिक्खों को पुलिस ने रोका

Advertisements

हरकी पैड़ी पर गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी बनाए जाने की मांग को लेकर हरिद्वार पहुंचे सिक्खों को पुलिस ने रोका

सिखों के जत्थे के हरिद्वार पहुंचने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन और गुफिया विभाग सतर्क हो गया था

हरिद्वार। पंजाब से हरिद्वार आ रहे सिक्खों को पुलिस ने नारसन बॉर्डर पर रोक दिया। दरअसल ये लोग हरकी पैड़ी पर गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी बनाए जाने की मांग को लेकर हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान कई थानों की फोर्स बोर्डर पर तैनात रही।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

सिख जत्थे के साथ हरिद्वार कुछ कर रहे AISC (ऑल इंडिया सिख कांन्फ्रेंस) के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह बब्बर का कहना है कि सिखों के 400 वर्ष पुराने गुरुद्वारे को नष्ट कर दिया गया था आज हरकी पैड़ी पर वह दीप जलाने शांतिपूर्वक तरीके से जा रहे थे लेकिन उन्हें रोक लिया गया कहा कि वह भी चाहते हैं कि शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकले।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

इससे पूर्व सिखों के जत्थे के हरिद्वार पहुंचने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन और गुफिया विभाग सतर्क हो गया था। सूचना मिलते ही प्रशासन ने नारसन चेकपोस्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। इस बीच पुलिस-प्रशासन ने कारों से जा रहे जत्थे को नारसन बॉर्डर पर ही रोक लिया, लेकिन जत्था हरिद्वार जाने की जिद पर अड़ गया। जिसके बाद पुलिस के आलाधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

मौके पर एएसडीएम विजय नाथ शुक्ला के अलावा मंगलौर सीओ बहादुर सिंह चौहान, कोतवाल प्रदीप बिष्ट, कोतवाली इंचार्ज अमरजीत सिंह, झबरेड़ा थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा, एलआईयू एसआई फरमान अली, नारसन चौकी इंचार्ज नवीन चौहान, अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top