उत्तराखंड

अच्छी पहल : फ्री राशन के लिए अब नहीं लगाने होंगे दुकानों के चक्कर : रेखा आर्य

फूड ग्रेन एटीएम की योजना वाला उत्तराखंड बनेगा देश का तीसरा राज्य

इस योजना को जून अंत तक कर दिया जाएगा शुरू

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड खाद्य विभाग जल्द ही एक नई योजना शुरू करने जा रहा है। खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस प्रकार आम व्यक्ति एटीएम मशीन से अपनी जरूरत के लिए पैसे निकालते हैं अब उसी तर्ज पर उत्तराखंड में आम जनता अनाज भी ले सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली के मायापुर निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी और मलबा, कई मजदूर फंसे

देखें वीडियो :-

खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि विश्व खाद्य योजना के खास योजना के तहत राज्य में फूड ग्रेन एटीएम शुरू होने जा रहा है। मंत्री महोदया ने बताया कि विश्व खाद्य योजना के तहत इस संबंध में हमे मंजूरी भी मिल चुकी है। बता दे कि वर्तमान में फूड ग्रेन एटीएम की योजना सिर्फ उड़ीसा और हरियाणा राज्य में चल रही है लेकिन अब उत्तराखंड देश का ऐसा करने वाला देश का तीसरा राज्य होगा।

यह भी पढ़ें 👉  देश के विभाजन का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री

खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सिस्टम एटीएम मशीन की तरह काम करेगा। साथ ही इस पर भी एटीएम मशीन की तरह स्क्रीन होगी। राशन कार्ड धारक यहां आकर एटीएम मशीन की तर्ज पर गेहूं ,चावल व दाल निकाल सकेंगे। इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Landslide : देर रात आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे CM धामी, युद्धस्तर पर रेस्क्यू के निर्देश
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top