उत्तराखंड

दुःखद: सड़क हादसे में प्रख्यात यूट्यूबर व बाइक रेसर अगस्त्य चौहान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

इन्फो उत्तराखण्ड न्यूज़ डेस्क:-

देहरादून के चकराता रोड कापरी ट्रेड सेंटर निवासी (25) वर्षीय अगस्त्य चौहान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं इस हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बता दें कि प्रख्यात यूट्यूबर एवं बाइक रेसर अगस्त्य चौहान अपनी बाइक से आगरा से दिल्ली जा रहे थे, और चलते समय यूट्यूब के लिए वीडियो शूट कर रहे थे, वहीं अगस्त्य करीब 300 किमी की रफ्तार से बाइक चला रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग बेरोजगारों का धरना 58वें दिन भी जारी

इस दौरान चौहान की रफ्तार तेज होने से बाइक का बैलेंस बिगड़ गया, और संभालने के चक्कर में वे सीधे डिवाइडर में जाकर घुस गए। हालांकि इस दौरान उनका हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। और उनका सर सीधे डिवाइडर से टकराकर फट गया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  8 फरवरी की महापंचायत को लिए तैयारियां तेज

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसकी सूचना मिलते ही परिजन अलीगढ़ पहुंच गए। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया, और परिजन शव को लेकर दून आ गए।

अगस्त्य के परिजनों से पूछताछ में पता चला कि अगत्य कई बाइकों का मालिक है। और वह स्टंट वीडियो यूट्यूब पर डालकर हर महीने कमाई करता था। बुधवार को मौत की सूचना मिलने पर परिजनों के साथ ही आसपास के लोग भी गमगीन हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  अब आधुनिक और छात्र केंद्रित होगी एमबीबीएस की पढ़ाई

बता दें कि कुछ समय पहले देहरादून की ट्रैफिक पुलिस ने करीब 12 बाइक राइडर चिह्नित किए थे, जो स्टंटबाजी में शामिल रहते हैं, जिनमें अगस्त्य चौहान भी शामिल था।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top