उत्तराखंड

Video : यहां कैंप कार्यालय के बाहर खड़ी कार में लगी आग (fire)। लोगों में मची अफरा-तफरी

Advertisements

ऋषिकेश/इंफो उत्तराखंड

वीरभद्र रोड स्थित शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के कैंप कार्यालय के बाहर खड़ी एक कार में अचानक से आग लग गई। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

देखें वीडियो :-

मौके पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी ताजेंद्र सिंह ने कैंप कार्यालय में तैनात कर्मचारियों के साथ आग को बुझाने के लिए काफी प्रयास किये, लेकिन वह आग बुझाने में कामयाब नहीं हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम

जिसके बाद उन्होंने कार में आग लगने की सूचना दमकल विभाग के कर्मचारी को दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

पुलिस ने बताया कि अभी तक कार के मालिक की जानकारी तो नहीं मिली है। लेकिन इस कार का नंबर UK08 AR 3145, जो कि हरिद्वार की है, वहीं पुलिस इस नंबर से कार के मालिक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top