Advertisements

उत्तराखंड विधानसभा की कमान शनिवार से पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष के हाथ में आ जाएगी। अध्यक्ष पद पर एक मात्र नामांकन होने से ऋतु खंडूड़ी के निर्वाचित होने की घोषणा की औपचारिकता मात्र शेष है। इसके लिए शनिवार को विधानसभा की विशेष बैठक होगी।
विधानसभा अध्यक्ष पद पर नामांकन की समय सीमा शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे समाप्त हो गई सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल के अनुसार इस पद के लिए एकमात्र भाजपा विधायक ऋतु खंडूड़ी का नामांकन हुआ है। इस तरह उनके निर्वाचन की घोषणा मात्र रह गई है। इसके लिए शनिवार को विधानसभा की बैठक होगी जिसमें ऋतु के निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इसके बाद सदन की कार्यवाही उन्हीं की देखरेख में चलेगी।
महिला विधायकों के लिए विशेष कक्ष
इस 20 विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अपनी प्राथमिकता जाहिर करते हुए ऋतु ने कहा कि वह विधानसभा को ज्यादा डिजिटल फार्मेट पर लाने का प्रयास करेगी। साथ ही विधानसभा में महिला विधायकों के लिए अलग से कक्ष तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला विधायकों को भोजन अवकाश या स्थगन के दौरान बैठने की जगह नहीं मिल पाती है।
जबकि विधायक हॉस्टल तक सदन के दौरान आने जाने में दिक्कतें रहती है। इसलिए विधान भवन में अलग कक्ष तैयार किया जाएगा, साथ ही विधानसभा परिसर को महिलाओं के लिए ज्यादा फ्रेंडली बनाया जाएगा।
यह भी पढ़े : बिग ब्रेकिंग : कोविश-19 के सम्बन्ध में गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्गत दिशा-निर्देश के सम्बन्ध हुआ नया आदेश जारी। पढ़े आदेश
यह भी पढ़े: बड़ी खबर: सीएम योगी आदित्य नाथ के मंत्रिमंडल में यह नाम होंगे शामिल। देखें सूची
यह भी पढ़े : उत्तराखंड : 29 मार्च से होगा विधानसभा सत्र शुरू, तीन दिन तक होगा संचालन
यह भी पढ़े : बड़ी खबर: भारतीय प्रशासनिक सेवा व भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारी को केंद्र के लिए किया रिलीव
यह भी पढ़े : बिग ब्रेकिंग : ये रहे धामी की पहली कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण फैसले। देखें इन प्रस्तावों पर लगी मुहर