राजनीति

ब्रेकिंग : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात। कोटद्वार से जुड़े इन अहम मुद्दों पर हुई विशेष चर्चा

देहरादून। उत्‍तराखंड विधानसभा अध्‍यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान दोनों की बीच उत्‍तराखंड के विकास और कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर लंबी वार्ता हुई।

 

 

विधानसभा अध्यक्ष इन दिनों उत्‍तर प्रदेश के दौर पर हैं। इस क्रम उन्‍होंने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लोकभवन स्थित उनके कार्यालय में भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर योगी आदित्‍यनाथ ने भगवान हनुमान की मूर्ति भेंट कर ऋतु खंडूड़ी का सम्मान किया।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Landslide: टनल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम

 

 

 

कोटद्वार से विधायक व उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद ऋतु खंडूड़ी की योगी आदित्यनाथ से यह प्रथम मुलाकात है। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने ऋतु खंडूड़ी को उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  मोदी मैदान में बनेगा अत्याधुनिक स्टेडियम

 

 

विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड के विकास संबंध में विभिन्न विषयों पर वार्ता की। वहीं अपने विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर भी सीएम योगी से विस्तृत में बातचीत की। योगी आदित्‍यनाथ ने भी विधानसभा अध्यक्ष को क्षेत्र के विकास में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि : प्रदेश में 3.03 लाख हुई 'लखपति दीदियों' की संख्या
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top