उत्तराखंड

हादसा : पौड़ी गढ़वाल में हुआ सड़क हादसा, 10 लोग घायल, देखिए वीडियो…

रिपोर्ट-भगवान सिंह सतपुली

जनपद पौड़ी गढ़वाल में दुर्घटनाओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं आज सुबह टीमली खाल कस्याडी से हरिद्वार जा रही एक वाहन संख्या UK15TA-0713 (टाटा सूमो) जो कुल्हड़ मोड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान टाटा सूमो में सवार सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए हंस अस्पताल चमोली सैंण उपचार के लिए ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने किया टीएचडीसी टनल का निरीक्षण

देखें वीडियो :-

स्थानीय निवासी मनीष खुगशाल ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली की कुलाड़ बैंड के समीप एक टाटा सुमो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ एसडीआरएफ व पुलिस की टीम रेस्क्यू अभियान में जुड़ गई।

उन्होंने बताया कि वाहन में सवार सभी 10 लोग वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको रेस्क्यू कर हंस अस्पताल चमोली सैंण में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित बताई जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Landslide : टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी

पुलिस द्वारा घायल रेस्क्यू में कीर्ति रावत पुत्री महिपाल सिंह, उम्र 26 वर्ष, निo ग्राम कसानी, ब्लॉक बीरोखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल, जबकि भगवंती देवी पत्नी जसपाल सिंह रावत, उम्र 43 वर्ष, निo उपरोक्त, वहीं रश्मि पुत्री जसपाल सिंह रावत, उम्र 24 वर्ष, निo उपरोक्त, जबकि इसके अलावा सरोजनी देवी पत्नी दिगम्बर रावत, उम्र 43 वर्ष, निo उपरोक्त, अनीता देवी पत्नी जगबीर सिंह, उम्र 40 वर्ष, निo उपरोक्त, सूरजपाल सिंह रावत पुत्र बख्तावर सिंह, उम्र 46 वर्ष, निo उपरोक्त, राधा देवी पत्नी गोवर्धन सिंह, उम्र 75 वर्ष, निo उपरोक्त, संजय पुत्र चंद्रपाल, उम्र 20 वर्ष, निo उपरोक्त, कलावती देवी पत्नी नंदन सिंह, उम्र 65 वर्ष, निo उपरोक्त, सूरज गुसाई पुत्र राजेंद्र सिंह गुसाई, उम्र 28 वर्ष, निo उपरोक्त (चालक) आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Landslide: टनल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top