उत्तराखंड

डोईवाला : अलास्का के माउंट देनाली को फतह करने निकले एसडीआरएफ आरक्षी राजेंद्र नाथ

डोईवाला : अलास्का के माउंट देनाली को फतह करने निकले एसडीआरएफ आरक्षी

डोईवाला (प्रियांशु सक्सेना)। नार्थ अमेरिका के अलास्का की सबसे ऊँची चोटी माउंट देनाली पर आरोहण करने निकले एसडीआरएफ के मुख्य आरक्षी राजेंद्र नाथ को सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।

सोमवार को एसडीआरएफ वाहिनी जॉलीग्रांट से सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने उत्तरी अमेरिका के अलास्का प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी माउंट देनाली के आरोहण के लिए जा रहे मुख्य आरक्षी राजेन्द्र नाथ को फ्लैग ऑफ किया।

यह भी पढ़ें 👉  वृहद रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 117 को मिली नौकरी

मुख्य आरक्षी राजेन्द्र नाथ को उनके सफल पर्वतारोहण अभियान के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने कहा कि पर्वतारोहण एक साहसिक खेल है और उच्च हिमालय क्षेत्र में आपदा के दौरान पर्वतारोहण की टीम रेस्क्यू कार्य में बहुत सहायक साबित होती हैं।

एसडीआरएफ के प्रत्येक सदस्य के लिए पर्वतारोहण का विशेष महत्व है इसलिए समय-समय पर पर्वतारोहण अभियानों में प्रतिभाग करने के लिए कर्मियों को प्रोत्साहित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति यात्रा तैयारियों में जुटी : हेमंत द्विवेदी

आपकी बता दे की राजेन्द्र नाथ द्वारा पूर्व में भी अनेक कीर्तिमान हासिल किये गए है। इनके द्वारा विगत वर्षों में चंद्रभागा-13 (6264 मीटर), डीकेडी-2 (5670 मीटर), माउंट त्रिशूल (7120 मीटर) माउंट गंगोत्री प्रथम (6672 मीटर), माउंट श्रीकंठ (6133 मीटर), माउंट बलज्यूरी (5922 मीटर), माउंट बंदरपूंछ (5500 मीटर), यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुश (5642 मीटर), अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5895 मीटर) व दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के अर्जेंटीना में स्थित सबसे ऊँची चोटी माउंट अंकोकागुआ (6961 मीटर) को सफलतापूर्वक फतह कर देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में शुरू हुई डिजिटल रेडियोग्राफी सेवा

इस मौके पर उप सेनानायक मिथिलेश सिंह, सहायक सेनानायक श्यामदत्त नौटियाल, राजीव रावत उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top