उत्तराखंड

आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने श्री दरबार साहिब (Sri Darbar Sahib) में टेका मत्था, महाराज जी से लिया आशीर्वाद

  • नवनियुक्त प्रांत प्रचारक डाॅ शैलेन्द्र सहित आरएसएस पदाधिकारियों ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

देहरादून। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। आरएसएस के नवनियुक्त प्रांत प्रचारक डाॅ शैलेन्द्र ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद लिया व शिष्टाचार भेंट की।

श्री महाराज जी ने नवनियुक्त प्रांत प्रचारक को उनकी नई जिम्मेदारी व उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
सोमवार को राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ का शिष्टमंण्डल श्री दरबार साहिब पहुुंचा। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया।

शिष्टमंण्डल में क्षेत्र प्रचारक महेन्द्र कुमार, नविनियुक्त प्रांत प्रचारक डाॅ शैलेन्द्र, प्रांत व्यवस्था सुरेन्द्र मित्तल व विभाग कार्यवाह अनिल नंदा शामिल थे। उन्होंने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका व समसामयकि विषयों पर श्री महाराज जी से बातचीत की।

काबिलेगौर है कि डाॅ शैलेन्द्र ने हाल ही में प्रांत प्रचारक का कार्यभार ग्रहण किया है। डाॅ शैलेन्द्र आईआईटी रुड़की से बी.टैक, एम.टैक व पीएचडी गोल्ड मैडलिस्ट हैं। आईटी के क्षेत्र में वह एक जाना पहचाना नाम हैं। श्री महाराज जी ने डाॅ शैलेन्द्र को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक शुभकमानाएं दीं।

आरएसएस के प्रतिनिधिमण्डल ने श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्यवासियों व पड़ोसी राज्यों के मरीजों को दी जा रही सेवाओं की प्रशंसा की। उन्होंने डाॅक्टरों, नर्सिंग स्टाफ व अन्य सहयोगी स्टाफ द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान को राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मील का पत्थर बताया।

उन्होंने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के द्वारा चलाए जा रहे पाठ्यक्रमों व शोधार्थियों द्वारा किए जा रहे शोध कार्यों की भी प्रशंसा की।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top