उत्तराखंड

बड़ी खबर : उत्तरकाशी में सड़क की मांग को लेकर सात गांवों के लोगों ने किया मतदान बहिष्कार

Advertisements

उत्तरकाशी/इन्फो उत्तराखंड

लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर जहां हर व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहा है, वहीं उत्तरकाशी जिले के सात गांवों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। पुरोला विधानसभा सीट के 4 तथा यमुनोत्री विधानसभा सीट के 3 गांवों के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। इन सभी क्षेत्रों के ग्रामीण गांव तक रोड न बनने से खफा हैं।

जानकारी के अनुसार पुरोला विधानसभा के शिलारू, शिकानू की सेरी, सेवा व बरी तथा यमुनोत्री विधानसभा सीट के कुठार, हलना व नाकोड़ा गांव के ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। लेकिन कई बार आश्वासन मिलने के बावजूद उनकी मांग पूरी नहीं हुई। जिससे नाराज ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया था।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

इस चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने कई बार ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास भी किया. लेकिन समझौता नहीं हो सका। जिसके चलते सोमवार को इन सभी सातों गांवों के ग्रामीणों ने वोट नहीं डाले। खबर लिखे जाने तक इन सभी गांव के पोलिंग बूथ में एक भी वोट नहीं पड़ा था। वहीं जिला प्रशासन द्वारा लगातार ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

पिथौरागढ़ में भी बहिष्कार:

लंबे समय से सड़क की मांग को लेकर पिथौरागढ़ जिले की गंगोलीहाट विधानसभा सीट के हीपा और चामाचौड़ के साथ ही धारचूला विधानसभा सीट के कनार गांव में ग्रामीणों ने मतदान के बहिष्कार का ऐलान किया है। अभी तक मिली खबरों के अनुसार चामाचौड़ और कनार गांव में स्थित बूथ में अभी तक किसी ने वोट नहीं किया है। जबकि हीपा गांव में महज 2 वोट पड़े हैं। बता दें कि गंगोलीहाट विधानसभा सीट के चामाचौड़ मतदान केंद्र में कुल 775 वोटर हैं। सड़क की मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने यहां मतदान का पूर्ण बहिष्कार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top