उत्तराखंड

दुःखद : यहां ट्रेन की चपेट में आने से 47 वर्षीय शंभू की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

रुद्रपुर।

रूद्रपुर से बड़ी दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां नगला रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक देर शाम शंभू जानवरों के लिए चारा लेने खेत में गया था। और चारा लेकर जैसे ही वह पटरी पार करने लगा तभी बरेली से लालकुआं की ओर आ रही ट्रेन लालकुआं एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसमें शंभू की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में शुरू हुई डिजिटल रेडियोग्राफी सेवा

वहीं इस घटना की जानकारी पायलट ने स्टेशन मास्टर को दी। जहां से स्टेशन मास्टर ने इस घटना की सूचना पंतनगर पुलिस और आरपीएफ को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  तैयारी : दून में महानगरों की तर्ज पर अब खुलेंगे छह ट्रैफिक थाने

वहीं इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और आरपीएफ घटना स्थल पर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

पुलिस के मुताबिक ट्रेन की चपेट में आने वाले व्यक्ति की पहचान 47 वर्षीय शंभू यादव के रूप में हुई है। शंभू यादव नगला का रहने वाला है। वहीं यह घटना साढ़े तीन से चार बजे के बीच की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चूना भट्टा इलाके में मिली शिवानी की मौत की गुत्थी उलझी, विसरा रिपोर्ट का इंतजार

शंभू की मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है, कि शंभू सेंचुरी पेपर मिल में ठेकेदारी में काम करता था।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top