इंफो उत्तराखण्ड/ देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले सुबह-सुबह मंदिरों के घंटे बजेंगे। संगठन की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर आम कार्यकर्ताओं को फरमान जारी कर दिया गया है। कि वह अपने अपने आसपास के मंदिरों जाएंगे और भगवान की पूजा-अर्चना करेंगे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई है। आयोजन के लिए बनाई गई 15 समितियों के संयोजको से तैयारियों का फीडबैक लिया गया है।
प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने निर्देश दिए कि शक्ति केंद्रों से लेकर मंडल स्तर तक पदाधिकारियों का कार्यकर्ता को सुबह 7:30 से अपने क्षेत्र के मंदिरों में जाएंगे और राज्य की खुशहाली के लिए भगवान से प्रार्थना करेंगे।
मंदिरों में पूजा अर्चना करने वालों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश पदाधिकारी व आम कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।