उत्तराखंड

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया दून एथलेटिक्स एसोसिएशन के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित वार्षिक मीट में प्रतिभाग

जीवन मे जितना महत्व शिक्षा का है उतना की महत्व खेल का भी है-रेखा आर्या

खेलने से शरीर के साथ मन भी रहता है स्वस्थ्य, खेल जीवन में अनुशासन सिखाने का भी करता है काम-रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया दून एथलेटिक्स एसोसिएशन के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित वार्षिक मीट में प्रतिभाग

*देहरादून*: आज खेल मंत्री रेखा आर्या “दून एथलेटिक्स एसोसिएशन”के 75 वर्ष पूर्ण होने के सुअवसर पर दून स्कूल द्वारा आयोजित वार्षिक मीट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया।इस दौरान खेल मंत्री ने एसोसिएशन को अपने शानदार 75 वर्ष पूर्ण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं साथ ही इस अवसर पर विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं ने शानदार मार्च पास्ट किया।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

साथ ही वहीं इस अवसर पर उपस्थित समस्त स्कूलों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया,जिनमे विजय प्राप्त करने वाले स्कूलों को खेल मंत्री ने सम्मानित किया।

छात्रो को संबोधित करते हुए खेल मंत्री ने उन्हें खेल के प्रति आगे बढ़ने को कहा।कहा कि जीवन मे जितना महत्व शिक्षा का है उतना ही महत्व आज खेल का भी है ,आज खेल हमे वह सब उपलब्ध करा रहा है जिसकी हम कल्पना करते हैं।साथ ही कहा कि खेल से जहां हमारा शरीर स्वस्थ रहता है वहीं खेल हमे जीवन मे अनुशासन और टीम भावना सिखाता है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

खेल मंत्री ने एसोसिएशन की प्रसंशा करते हुए कहा कि
आप लोगों ने इस संस्था को आज इस मुकाम पर लाने के लिए जितना संघर्ष किया और प्रदेश को विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदकों से विभूषित किया उसके पीछे आप सभी की मेहनत है।मुझे लगता है की कम से कम दो पीढ़ियां तो इसमें लग ही गई है। इसे इतनी ऊँचाई दीजिए कि यह अगली आने वाली पीढ़ियों के सपनों को साकार करने में यह महत्वपूर्ण सिद्ध हो। साथ ही कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद हमारे युवाओं में खेल के प्रति जो समर्पण है उसी का नतीजा है कि पिछले दिनों मा० प्रधानमंत्री जी ने भी अपने वक्तव्य में एशियाई खेलों में उत्तराखण्ड के योगदान को सराहा था।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

उन्होंने सभी छात्रों से कहा कि आपके जीवन मे शिक्षा जितना महत्व रखती है आज खेल भी उतना ही महत्व रखता है।खेलने से शरीर और मन तो स्वस्थ्य होते ही है साथ ही खेलने से अनुसाशन औऱ टीम भावना उत्पन्न होती है।

इस अवसर पर उत्तराखंड एथेलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा जी,उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र जी,महाराणा प्रताप कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री राजेश ममगाईं जी सहित समस्त स्कूलों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top