उत्तराखंड

गुड न्यूज : मंत्री धन सिंह रावत ने श्रीनगर डिग्री कॉलेज को दी बड़ी सौगात

श्रीनगर/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की पहल पर जल्द ही श्रीनगर राजकीय इंटर कॉलेज की 30 नाली जमीन पर डिग्री कॉलेज खोले जाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस जमीन पर डिग्री कॉलेज के साथ ही एक खेल मैदान, एक अक्षय पात्र किचन व चाहरदीवारी का निर्माण भी किया जाएगा।

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर में केंद्रीय विश्वविद्यालय बन जाने के बाद यहां के बच्चों को प्रवेश आसानी से नहीं मिल पाते हैं। बढ़ती जनसंख्या के दृष्टिकोण से भी श्रीनगर में एक डिग्री कॉलेज की आवश्यकता लग रही थी। जिसके लिए काफी समय से जमीन की तलाश भी की जा रही थी। मंत्री ने कहा कि राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर में डिग्री कॉलेज बनाने हेतु पर्याप्त जगह उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा से पहले नौगांव में नई पार्किंग तैयार, जाम से मिलेगी राहत 

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर में डिग्री कॉलेज खुल जाने से इस क्षेत्र के छात्र–छात्राओं को प्रवेश आसानी से मिल पाएंगे, साथ ही श्रीनगर शिक्षा के हब के रूप में एक कदम और आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में डिग्री कॉलेज खुल जाने से बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ आदि के कारण श्रीनगर के व्यापार में भी वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में बजट सत्र का दूसरा दिन, प्रश्नकाल में वन्यजीव-कृषि नुकसान और कानून व्यवस्था पर घिरी सरकार

डिग्री कॉलेज खोले जाने को लेकर डॉ. रावत की इस पहल से भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समाज सेवियों, व्यापारियों एवं शिक्षाविदों में खुशी की लहर है। उन्होंने शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की सोच को सकारात्मक एवं विकासवादी बताते हुए उनका आभार एवं धन्यवाद जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  दीवालीखाल बैरियर पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में धक्का-मुक्की, पुलिसकर्मी घायल
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top