उत्तराखंड

UKsssc पेपर लीक मामला : वन दरोगा भर्ती मामले (Forest Inspector Recruitment Cases) में एसटीएफ ने हरिद्वार से सचिन कुमार को किया गिरफ्तार

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा स्तानक स्तरीय वन दरोगा भर्ती घपले मामले में एसटीएफ ने सचिन कुमार निवासी तेलीवाला शिवदासपुर हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी को कोर्ट में पेशी होने के बाद जेल भेज दिया गया है।

एसटीएफ के मुताबिक स्नातक स्तरीय परीक्षा की जांच के दौरान 2021 में हुई वन दरोगा भर्ती में घपले का मामला सामने आया, वहीं इसकी ऑनलाइन परीक्षा कराई गई थी, जिसमें जांच में पता चला कि अभ्यर्थियों का समान परीक्षा लॉग है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

इस पर एसटीएफ की ओर से साइबर थाने में आईटी ऐक्ट में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। लेकिन, बाद में र्वाधिक राय ली गई तो पता चला कि इस केस में आईटी ऐक्ट में कार्रवाई नहीं हो सकती।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

जिसके बाद इस मुकदमे को रायपुर थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। इस मामले में नौ आरोपी नामजद हैं, जिसमें सचिन कुमार निवासी तेलीवाला शिवदासपुर हरिद्वार भी शामिल था। वह हरिद्वार में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियां कराता था।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

एसटीएफ को आरोपी ने बताया कि उसे केवल इतना पता था कि कौन अभ्यर्थी कहां बैठा था। यही जानकारी उसने दलालों को दी थी।

परीक्षा केंद्र पर भी वह नकल कराते वक्त मौजूद था।, इसके लिए उसे मोटी रकम मिली थी। आरोपी किससे संपर्क में था, एसआईटी इस की जानकारी जुटा रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top