उत्तराखंड

उत्तराखंड/ब्रेकिंग : जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे पूर्व राज्यपाल Bhagat Singh Koshyari का जोरदार स्वागत

Advertisements
  • डोईवाला : जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे पूर्व राज्यपाल Koshyari का जोरदार स्वागत

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

(प्रियांशु सक्सेना)। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया।

शुक्रवार को शाम 5 भजे के करीब पूर्व महामहिम राज्यपाल कोश्यारी महाराष्ट्र से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत प्रदेश के कई विधायकों व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

विशेष चार्टर्ड प्लेन से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे पूर्व राज्यपाल व पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी डोईवाला होते हुए देहरादून को रवाना हुए। स्वागत करने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

उत्साह कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। वहीं उनकी एक झलक देखने को उनके समर्थक व चाहने वालों का तांता लगा रहा। डोईवाला चॉक पर भी भारी संख्या में उनके समर्थक ने पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी का भव्य स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

अटकलें हैं की कोश्यारी के महामहिम राज्यपाल के पद से इस्तीफा देने के बाद, अब उनकी सक्रिय राजनीति में पुनः एंट्री होने की संभावनाएं बढ़ गई है।

—————————————————————–

डोईवाला : नगर चौक पर पूर्व राज्यपाल का जोरदार स्वागत

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। डोईवाला चौक पर आशा कोठारी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का ढोल नगाड़ों के साथ जबरदस्त स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम

शुक्रवार शाम को नगर चौक पर कार्यकताओं ने पुष्पगुच्छ और नारेबाजी के बीच भगत सिंह कोश्यारी का अभिनंदन भी किया।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार, पूनम तोमर, कृष्णा तरियाल, राममूर्ति ताई, मदीप बजाज, गुरजीत सिंह लाडी, ईश्वर चंद्र अग्रवाल, हिमांशु भट्ट, उमेद सिंह, मयंक तायल, बॉबी शर्मा, चंदन आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top