पर्यावरण

Environment Day : महाविद्यालय देवप्रयाग में छात्र- छात्राओं व प्राध्यापकों ने बड़ी धूमधाम से मनाया पर्यावरण दिवस

  • Environment Day : महाविद्यालय देवप्रयाग में छात्र- छात्राओं व प्राध्यापकों ने बड़ी धूमधाम से मनाया पर्यावरण दिवस

नवीन कुमार/ देवप्रयाग

ओंकारानन्द सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल में आज विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण प्रकोष्ठ तथा आई.क्यू.ए.सी.के तत्वावधान में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं तथा प्राध्यापकों ने वृक्षारोपण तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार टम्टा एवं स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वछता अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

वृक्षारोपण के पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. अर्चना धपवाल ने कहा कि वृक्षारोपण जितना आवश्यक है उतना ही आवश्यक वृक्षों की देखभाल करना भी है।

डॉ.सृजना राणा ने कहा कि वृक्षों को संरक्षित करने का चिपको आंदोलन उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र से ही निकला तथा पूरे विश्व में एक चेतना बनकर फैला। महाविद्यालय की प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत 1972 से हुई थी।आज संपूर्ण विश्व , प्लास्टिक निस्तारण की विराट समस्या से जूझ रहा है। सभी लोगों को दैनिक उपयोग के लिए कपड़े के थैले का प्रयोग करना चाहिए तथा अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

गोष्ठी का संचालन डॉ.सोनिया ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी , महासंघ कोषाध्यक्ष SDSUV नवीन कुमार, छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद रावत,सचिव प्रियभरत तथा छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top