हिल न्यूज़

बड़ी खबर : यहां नशे की हालत में ड्यूटी करने वाले आरोपी डॉक्टर को किया निलंबित (doctor suspended)

Advertisements

अल्मोड़ा/ इंफो उत्तराखंड 

अल्मोड़ा जिला अस्पताल में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. उद्भव सिंह को नशे के हालात में ड्यूटी करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग : अब इस जिले में रहेंगे स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

सचिव स्वास्थ्य डॉ. राजेश कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार अल्मोड़ा जिला अस्पताल में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. उद्भव सिंह ड्यूटी के दौरान शराब पीकर अस्पताल में आए एक मरीज मरीज के परिजनों को परेशान करने लगा और उनके साथ बदतमीजी करने लगा। जिसके बाद उसका यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग : भारी बारिश के अलर्ट के चलते इस जिले में 10 अक्टूबर को रहेंगे स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद

वहीं डॉक्टर द्वारा जिन मरीजों के साथ बदतमीजी की गई, उन लोगों ने डॉक्टर पर आरोप लगाया है, कि डॉक्टर रात में इमरजेंसी में नशे की हालत में ड्यूटी पर था और उसके बाद उसने हमारे साथ बदतमीजी की है।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

यह भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा : पौड़ी से दिल्ली जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत, एक महिला घायल

वहीं जब ड्यूटी के दौरान डॉक्टर शराब के नशे के हालत का मामला सामने आया तो सचिव स्वास्थ्य ने नैनीताल जिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुसुमलता से इस मामले में रिपोर्ट  मांगी। और इसके बाद इस मामले में शासन स्तर से भी जांच पड़ताल कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : आयोग (UKsssc) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आरबीएस रावत (Dr. RBS Rawat) समेत तीनों आरोपी बोले, हमें ईमानदारी की सजा मिली, पढ़ें पूरी खबर

सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि डॉ. उद्भव सिंह पर आरोपों की पुष्टि होने के बाद निलंबन का प्रस्ताव तैयार किया गया था। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री के अनुमोदन के बाद ही डॉ. उद्भव को निलंबित कर दिया गया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top