उत्तराखंड

टीचर बनी हैवान : कोटद्वार में टीचर ने छात्रा को बेरहमी से पीटा, देखें वीडियो

कोटद्वार/इंफो उत्तराखंड 

पौड़ी जनपद से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के पौखाल क्षेत्र में स्थित श्री गुरु राम राय इंटर मीडिएट कॉलेज में एक अध्यापिका द्वारा छात्रा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

देखें वीडियो :-

https://youtube.com/shorts/9ytB4-D5dcY?feature=share

बता दें कि बीते दिनों श्रीगुरु राम राय इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर चलाया जा रहा था, जिसमें 10वीं में अध्यनरत छात्रा को भोजन करने के बाद बर्तन स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने पीपलकोटी टनल हादसे का लिया स्थलीय निरीक्षण, रेस्क्यू कार्यों में तेजी के निर्देश

बताया जा रहा है, कि उस दिन विद्यालय में पानी की किल्लत होने की वजह से छात्रा बर्तन साफ नहीं कर पायी। जब इस बात की जानकारी अध्यापिका को लगी तो उसने छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में आप देख सकते हैं, कि अध्यापिका छात्रा को एक के बाद एक थप्पड़ जड़ रही है, यही नहीं छात्रा अपनी दलील दे रही है, जिसके बाद भी अध्यापिका मानने को तैयार नहीं दिख रही है। छात्रा वीडियो में पानी ना आने की बात कहती दिख रही है, लेकिन अध्यापिका इतनी हैवान बन गई कि छात्रा का मुंह नोचते तक दिख रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Landslide : टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अपर जिला शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुशवाहा ने संज्ञान लेते हुए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दुगड्डा को जांच की जिम्मेदारी दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बेहद खराब मौसम के बीच भी पीपलकोटी पहुंचे CM धामी

बताया कि अध्यापिका द्वारा छात्रा को मारपीट करने का तरीका निहायत ही गलत है, घटना के वीडियो में अन्य अध्यापक अध्यापिका को मारपीट न करने की सलाह दे रहे हैं, उसके बाद भी वो मानने को तैयार नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि जांच के उपरांत अध्यापिका के खिलाफ विभागीय सख्त कार्रवाई की जायेगी, बताया जा रहा है कि छात्रा के साथ मारपीट का मामला 4 दिन पूर्व का है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top