चंपावत जनपद से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चंपावत के एक स्कूल के बाथरूम की छत गिरने के मामले शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

बता दें कि 14 सितंबर को कुछ बच्चे स्कूल की जर्जर बाथरूम की छत पर खेलकूद कर रहे थे, इसी दौरान बाथरूम की छत भरभराकर नीचे गिर गई थी। जिसमें एक छात्र की मौत हो गई थी, जबकि 5 बच्चे घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह : CM धामी

वहीं शासन ने शौचालय की छत गिरने से हुई छात्र की मौत के मामले में पाटी विकास खंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौनकांडा के सहायक अध्यापक दिवाराम को निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते देहरादून में स्कूल बंद, आदेश जारी

घटना की जांच में इसकी लापरवाही उजागर होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। शिक्षक को उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय चंपावत में संबंद्ध किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर और सहिया के स्वास्थ्य शिविरों में उमड़ी भीड़

जिलाधिकारी ने सीईओ आरसी पुरोहित को मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। शिक्षा विभाग की जांच में विद्यालय के सहायक अध्यापक देवराम की लापरवाही सामने आई।