उत्तराखंड

मौसम का अचानक से करवट बदलने का मुख्य कारण जलवायु-परिवर्तन का प्रभाव

जलवायु परिवर्तन का प्रभाव

ओम प्रकाश उनियाल

मौसम का बदलता मिजाज पहाड़ से मैदान तक गर्मी में सर्दी का अहसास करा रहा है। उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में जहां बर्फबारी व तेज हवाओं के साथ बारिश से तापमान में गिरावट आ गयी है वहीं मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश से गर्मी की तपन कम हो गयी है। लेकिन राज्य में चल रही चारधाम यात्रा अनवरत रूप से जारी है।

धामों के दर्शन हेतु जो पंजीकृत तीर्थयात्री हैं फिलहाल उन्हें ही अनुमति है। आगे के लिए अभी पंजीकरण रोका हुआ है। ऐसे मौसम में पहाड़ों में भूस्खलन, सड़कों का क्षतिग्रस्त होना जैसी समस्याएं खड़ी हो जाती हैं। जिस प्रकार से मौसम ने अचानक करवट बदली है इसका मुख्य कारण जलवायु-परिवर्तन का प्रभाव ही माना जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

पृथ्वी प्रदत संसाधनों का जिस तरह से मानव दुरुपयोग कर रहा है उससे धीरे-धीरे उस पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बार-बार मानव विभिन्न भयंकर से भयंकर आपदाओं के दौर से गुजरता आ रहा है इसके बावजूद सबक नहीं ले रहा है। मनुष्य की इस गलती का नतीजा जल-थल और नभ में विचरण करने वाले अन्य प्रकार के जीव-जन्तु भी प्रभावित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

इसी कारण कई प्रकार के जीव-जन्तु, पेड़-पौधों की प्रजातियां विलुप्ति के कगार पर हैं। पृथ्वी पर जितनी आबादी का दबाव बढ़ता जा रहा है उतना ही उसका पर्यावरण-संतुलन व पारिस्थितिकीय-तंत्र बिगड़ता जा रहा है। ये कैसी विडम्बना है कि, एक तरफ धरा को बचाने की कोरी और खोखली बातें इंसान ही करता चला आ रहा है, दूसरी तरफ यही इंसान उसका स्वरुप बिगाड़ने पर तुला हुआ है। फिर दोषी ईश्वर को ठहराता है?
ओम प्रकाश उनियाल
                                         9760204664

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top