उत्तराखंड

बड़ी खबर : देहरादून में दिनदहाड़े रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर की हत्या से मचा हड़कंप। पुलिस जांच में जुटी

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड
देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आज दिनदहाड़े एक रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर की हत्या से हड़कंप मच गया। मौके पर सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
जानकारी के अनुसार आज देहरादून के करनपुर इलाके में दिनदहाड़े एक फॉरेस्ट ऑफिसर की हत्या का मामला सामने आया। जिसमें रिटायर्ड ऑफिसर सुरेंद्र जैसवाल की किसी ने गला घोट कर हत्या कर दी। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक सीओ डालनवाला जूही मनराल ने बताया कि करनपुर इलाके में एक रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर की मौत की सूचना मिली थी। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या का सही कारण पता चल पाएगा।
यह भी पढ़ें 👉  चूना भट्टा इलाके में मिली शिवानी की मौत की गुत्थी उलझी, विसरा रिपोर्ट का इंतजार
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top